मेष:

बुधवार के दिन आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा, जिसका फायदा आपको व्यापार में देखने को मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में सुधार होगा, जिसकी प्रगति से आपको काफी हर्ष होगा। छात्रों को अपनी तैयारियों का पुनरीक्षण करने का अवसर मिलेगा, जिससे आपको बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा। सायंकाल में पत्नी व बच्चों के साथ आस-पास की यात्रा का योग है। घूमने फिरने के दौरान भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:

व्यापारिक खर्चों को नियंत्रण करने की आवश्यकता है। व्यापारिक यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए एकाग्रता बनाए रखने की अधिक आवश्यकता है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी, धर्म-कर्म के कार्यों में आगे बढ़कर मदद करेंगे। किसी बहुप्रतिक्षित शुभ परिणाम से हर्ष होगा। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी और समस्याओं का समाधान निकलेगा। सायंकाल का समय प्रियजनों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत होगा, जिससे आपके दिमाग को भी रिलेक्स मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:

व्यापार में सही समय पर लिए गए निर्णय कारगर साबित होंगे। राजकीय क्षेत्र जुड़े व्यक्ति का मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है, उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। मेहनत से आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है अन्यथा आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। भूमि या फिर अन्य मूल्यवान वस्तु की सौदेबाजी करने से पहले सभी चीजों पर गंभीरता से विचार कर लें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार क्षेत्र और दायित्वों में वृद्धि होगी। कारोबार से संबंधित यात्रा के योग बन रहे हैं। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। बच्चे खेल कूद में तो पत्नी हास्य रस में विभोर रहेंगी। दूसरों की मदद करने से सकून मिलेगा। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और परिवार में सुख समृद्धि आएगी। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं। सायंकाल में किसी विद्वान प्रशासक से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:

रोजगार के लिए प्रयार कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिलेगा और सामाजिक दायरे का विकास होगा। पिता के सहयोग से कार्य पूरे होंगे और योजनाओं में प्रगति आएगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों का ध्यान रखें, इससे रिश्तों में चली आ रही कड़वाहट दूर होगी। व्यापारिक संबंधों से लाभ होगा और जोखिम भरे निवेशों से भी लाभ होगा। पुराने मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा, घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:

साझेदारी में किए जा रहे कार्यों में अवरोध आ सकता है। कार्यक्षेत्र में शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। काम का भार भी आज कुछ ज्यादा अनुभव करेंगे। आपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से काम निकालना होगा। घर में भी सुमती से वातावरण हल्का फुल्का बनाये रखें, खुशी-खुशी काम बनेंगे। घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी। सायंकाल के समय किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:

आज का दिन मिलाजुला प्रभाव रखेगा। किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यवसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है। प्रेमी या किसी अन्य निकट के व्यक्ति से कोई कहासुनी हुई है तो उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे। पिता का पूर्ण सहयोग व आशीर्वाद मिलेगा। मित्रों की संख्या में इजाफा होगा और आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:

साझेदारी के कार्यों में संभलकर रहें अन्यथा अपयश का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है, गुरुजनों का प्रतियोगी परिक्षा में सहयोग मिलेगा। भाई की मदद से अटके हुए कार्य पूरे होंगे और सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। आज आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा। सायंकाल समय पाठ पूजा व किसी धार्मिक अनुष्ठान में व्यतीत होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:

रोजगार के क्षेत्र में अवरोध खत्म होंगे और आपके विरोधी परास्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनैतिक सहयोग भी मिलेगा लेकिन वाणी पर संयम रखें। रूपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी। जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में उन्नति से मन प्रसन्न होगा। आपके सामाजिक स्तर और प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। माता-पिता से रिश्तों में सुधार आएगा और भाई-बहनों के साथ सायंकाल के समय अच्छा व्यतीत होगा। आर्थिक संतुलन बनाकर रखें और लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

लव लाइफ में आज आपको सम्मान और उपहार का लाभ मिलेगा। कोई पुरानी महिला मित्र से अकस्मात् धन लाभ का हर्ष हो सकता है। छात्रों को किसी असफलता का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी और वाहन सुख भी मिलेगा। व्यापार में लाभ की स्थितियां निर्माण होंगी और विस्तार भी होगा। रोजी-रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय अनाचाही यात्रा का योग है। यात्रा लाभप्रद सिद्ध होगी, प्रियजनों से भेंट संभव है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:

कार्यक्षेत्र में आपके वर्चस्व तथा पराक्रम में वृद्धि होगी। सहयोगियों का सम्मान प्राप्त होगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। व्यस्तता के बीच लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। उत्तम कार्यशैली व मृदु व्यवहार का आज भी आपको लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

संपत्ति संबंधित विवाद खत्म होंगे और परिवार का वातावरण खुशनुमा होगा। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में कड़वाहट खत्म होगी। किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे। पिता व उच्चाधिकारियों से शाबासी मिलेगी। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। धन लाभ के प्रबल योग बने हुए हैं और उससे कोष में वृद्धि होगी। छात्रों की स्मरण शक्ति का विकास होगा। सायंकाल का समय जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। थकान से परेशानी हो सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।–

Source : Agency